नवागत एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने संभाला कार्यभार

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता

बलरामपुर। जनपद के नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह बांदा जनपद में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एडीएम ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के दायित्वों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व संबंधी मामलों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।

संदीप केला ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुशासन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला का स्वागत किया।

Previous Post Next Post