नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ीं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना कटरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में कई अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर पर थाना कटरा में नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में मु0अ0सं0 241/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 123/127(2)/351(2)/64(2)M बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

मामले में वांछित अमर उर्फ अमरपाल पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को 19 अगस्त 2026 को सुबह 10:20 बजे मुखबिर की सूचना पर कटरा चौराहे से आगे बरेली की ओर शिवजी की मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पदम सिंह, हेड कांस्टेबल रवेन्द्र कुमार और कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Previous Post Next Post