स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मृतक उमेश की रंजिशन हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में 6 अगस्त 2026 को ग्राम नवियापुर निवासी सर्वेश पुत्र रघुवीर प्रसाद की तहरीर पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 419/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 अगस्त 2026 को शाहजहाँपुर हाईवे रोड बाईपास पुल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दोपहर करीब 12:25 बजे हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राममूर्ति (65 वर्ष), सत्यभान (26 वर्ष), प्रेमचन्द्र (31 वर्ष) और देवेन्द्र (32 वर्ष), सभी निवासी ग्राम नवियापुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मामले में साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा की गई।
