जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए तथा पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से राहत एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए।

Previous Post Next Post