स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आज 12 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे बंडा ब्लॉक संसाधन केंद्र से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन ब्लॉक प्रमुख डॉ. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक संसाधन केंद्र बंडा से प्रारंभ होकर विकास खंड कार्यालय, पूरनपुर मार्ग स्थित कृष्णानन्द विद्यालय, बंडा चौराहा होते हुए देवकली रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी, सुनासरनाथ इंटर कॉलेज, कृष्णानन्द इंटर कॉलेज, गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान एवं शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी किया प्रतिभाग
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार, अध्यापक अनुपम सिंह, शैलेन्द्र चौहान, शिव किशोर मिश्रा, हरीश गंगवार, मोहित सिंह, मुन्नालाल, आदेश अवस्थी एवं संदीप कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
इसके अलावा एआरपी सुनील कुमार सिंह एवं वीरपाल, ग्राम प्रधान फतेहचंद्र, बूथ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सहित अन्य लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
कार्यालय स्टाफ से विवेक अवस्थी, ब्रजेश कुमार, अखिल सक्सेना, रचित वर्मा एवं शिवम वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने सहभागिता करते हुए तिरंगा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग किया।
