ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
रैली एच.पी. पेट्रोल पंप, अशोक लीलैंड गेट नंबर-2 से शुरू होकर IGNOU क्षेत्रीय केंद्र के निकट सार्वजनिक पार्क, वृंदावन योजना होते हुए तेलीबाग तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए।
रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है तथा यह शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
