स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर उसकी पुत्री को भगा ले जाने के संबंध में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 346/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की वृद्धि करते हुए चन्द्रप्रकाश का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस टीम 31 अगस्त को चौकी कैंट क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चन्द्रप्रकाश पुत्र स्व. भारत सिंह, निवासी भावलखेड़ा जिगनिया, थाना बंडा, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 42 वर्ष को चिनौर तिराहे से दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 346/26, धारा 87/64(1) बीएनएस, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मोनू कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल अविमन्यु सिंह यादव, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर।
