स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की चेकिंग की गई।
क्षेत्राधिकारी सदर ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही पुलिस बल को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा आमजन से संवाद लगातार किया जा रहा है।
