लखनऊ: गोमतीनगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शहीद पथ के किनारे सीएमएस तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

तलाशी के दौरान विवेक कुमार चौहान के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया। मामले में थाना गोमतीनगर विस्तार में मु0अ0सं0 155/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त विवेक कुमार चौहान निवासी सदरपुर करौरा, थाना गोसाईगंज, लखनऊ, उम्र करीब 28 वर्ष है। उसे शहीद पथ के किनारे सीएमएस तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो मामले में 20 साल की सजा

वहीं, थाना गोमतीनगर पुलिस एवं अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के चलते पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अभियुक्त मनोज कुमार सिंह को 20 वर्ष के कठोर कारावास और ₹50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

पुलिस के मुताबिक, मामला वर्ष 2025 में गोमतीनगर क्षेत्र में करीब 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ से संबंधित था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के आधार पर विशेष न्यायालय पॉक्सो, लखनऊ ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई।

अभियुक्त मनोज कुमार सिंह, निवासी कुशगवां, थाना बिलसी, जनपद बदायूं, उम्र करीब 47 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई।

Previous Post Next Post