बीएसए शैलेश कुमार पाण्डेय का BRC नवाबगंज में औचक निरीक्षण, 4 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार को जनपद के BRC नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही। बीएसए ने कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

Previous Post Next Post