बारावफात, जन्माष्टमी और रक्षाबंधन को लेकर पुलिस सतर्क, सहोरा में सीओ पुवायाँ ने की बैठक

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी बारावफात, जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम सहोरा में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने सम्भ्रान्त नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आगामी पर्वों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post Next Post