छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से छेड़छाड़ एवं धमकी से संबंधित मामला भी दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को थाना रोजा पुलिस क्षेत्र में शांति-व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति अटसलिया रेलवे पुल के पास तमंचा लेकर खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अटसलिया ओवरब्रिज के पास से पप्पू पुत्र मेहदी हसन, निवासी ग्राम सुतनेरा, थाना रोजा, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

दो मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना रोजा में मु0अ0सं0 381/26, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा उसके आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 379/26, धारा 74, 352, 351(3) बीएनएस भी दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर एवं हेड कांस्टेबल 693 विनोद कुमार, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर।

Previous Post Next Post