गोसाईगंज पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। गोसाईगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.50 लाख रुपये नकद, लूट की रकम से खरीदा गया आईफोन 12 प्रो और ओप्पो मोबाइल, वादी के आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सहित घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और लकड़ी का डंडा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को राहुल कुमार निवासी महुरा खुर्द, थाना गोसाईगंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में रोककर उसका बैग लूट लिया था। मामले में गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अरुण कुमार उर्फ गोल्डी, पुत्र कंठलाल रावत, निवासी ग्राम पद्मिनीखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, उम्र करीब 23 वर्ष।
  2. शिवा, पुत्र मनोज कुमार, निवासी ग्राम पद्मिनीखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष।
  3. चंचल यादव उर्फ लाला, पुत्र राधाकांत यादव, निवासी ग्राम सरायजोगा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, उम्र करीब 21 वर्ष।
  4. शुभम रावत, पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम औलाद अली का पुरवा, थाना गोसाईगंज, लखनऊ, उम्र करीब 20 वर्ष।

पूछताछ में सामने आया घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लूट की योजना बनाई थी। आरोपी शुभम को जानकारी थी कि राहुल कुमार जनसेवा केंद्र चलाते हैं और रात में दुकान बंद करने के बाद नकदी लेकर अकेले घर जाते हैं।

आरोपियों ने पहले राहुल की रेकी की। इसके बाद घटना वाले दिन राहुल के दुकान बंद करके घर जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी रास्ते में घात लगाकर बैठ गए। महुराकला से महुराखुर्द की ओर जाते समय आरोपियों ने डंडे से राहुल पर हमला किया और उसका बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, लूटी गई रकम से आरोपियों ने मोबाइल फोन खरीदे और अलग-अलग होटलों में पार्टी भी की।

बरामदगी

  • 1.50 लाख रुपये नकद
  • आईफोन 12 प्रो
  • ओप्पो F-33 मोबाइल
  • वादी का आधार कार्ड
  • वादी का पैन कार्ड
  • वादी का ड्राइविंग लाइसेंस
  • घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल
  • घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 303/2026 के तहत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

गिरफ्तारी में सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी एवं थाना गोसाईगंज पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम को प्रशस्ति-पत्र के साथ 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

Previous Post Next Post