लखीमपुर में सड़क हादसे में कांवड़िया की मौत, शाहजहाँपुर के युवक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। दिनांक 17 अगस्त 2026 की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चौकी मुहम्मदपुर ताजपुर क्षेत्र में एक कांवड़िया सड़क हादसे में घायल हो गया है। लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा घायल को सीएचसी भावलखेड़ा में भर्ती कराया गया था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान अमन सिंह पुत्र विवेक सिंह, निवासी नेवादा इन्देपुर, बरेली मोड़, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहाँपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा ग्राम गौहनिया आलम, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र में हुआ था। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। इसके बाद अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी दी गई है।

घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Previous Post Next Post