🚨 निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे दो सगे भाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम पिलखना में शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान की छत का लिंटर अचानक गिरने से दो सगे भाई मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मलबे से बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:40 बजे पीआरवी 6011 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पिलखना निवासी होरीलाल पुत्र भगवंत के निर्माणाधीन मकान में अचानक छत का लिंटर गिर गया है। लिंटर के नीचे होरीलाल के दो पुत्र शत्रुघ्न (25) और सचिन (18) दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकलवाया। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शाहजहाँपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post