स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कटरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शाहरूख पुत्र शाहबुद्दीन (23 वर्ष), निवासी ग्राम फीलनगर, थाना कटरा, शाहजहाँपुर को कटरा से जलालाबाद जाने वाले मार्ग पर ग्राम बाबूपुर व हरिहरपुर दक्षिणी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से रात करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 244/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास में आर्म्स एक्ट के अलावा बीएनएस की धारा 74, 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामू आर्या, हेड कांस्टेबल आरजू खाँ एवं कांस्टेबल राहुल गहलौत शामिल रहे।
