नहर में गिरी बाइक, पिता की मौत; बेटी को लेकर जा रहा था युवक

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना मानकनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। DRM पुलिया के पास एक बाइक सवार अपनी पुत्री को लेकर जाते समय नहर में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को सूचना दी गई।

पुलिस एवं SDRF की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाकर बाइक सवार को बाहर निकाला और तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रवि कुशवाहा (49 वर्ष), पुत्र शंकर लाल कुशवाहा, निवासी खुशी विहार कनौसी, थाना मानकनगर, लखनऊ के रूप में हुई है। बाइक का नंबर UP32CE9606 बताया गया है।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post