स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 14 अगस्त। थाना पुवायाँ पुलिस ने स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी मोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को रामचन्द्र पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम मुकीमपुर ने थाना पुवायाँ में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 443/26, धारा 108 बीएनएस के तहत हितेश अवस्थी पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम मुकीमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा वादी की पत्नी के चरित्र पर गलत आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई थी। इसके बाद महिला ने लखपेड़ा बाग के पास जिन्द बाबा मजार के निकट जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
![]() |
| विज्ञापन |
मामले में वांछित चल रहे हितेश अवस्थी (25 वर्ष) को थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को सुबह 8:25 बजे मोहम्मदी मोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
हितेश अवस्थी पुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम मुकीमपुर, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 443/26, धारा 108 बीएनएस, थाना पुवायाँ, शाहजहाँपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- व0उ0नि0 अशोक कुमार, थाना पुवायाँ
- का0 1879 विष्णु कुमार, थाना पुवायाँ

