स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कांट पुलिस ने कांवड़ियों को टक्कर मारने के मामले में वांछित ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम जमौर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को अमरीश कुमार निवासी ग्राम बरखेड़ा हवेली ने थाना कांट में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक अमरीश कुमार, नितीश कुमार, प्रदीप कुमार और राहुल उर्फ तुलसी फर्रूखाबाद से पैदल कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
![]() |
| विज्ञापन |
हादसे में नितीश कुमार और प्रदीप कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि राहुल उर्फ तुलसी घायल हो गया। मामले में थाना कांट पर मु0अ0सं0 379/2026, धारा 281/125(a)/125(b)/106(1) बीएनएस के तहत अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना में सामने आया आरोपी का नाम
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चालक की पहचान अभिषेक वर्मा उर्फ छोटू पुत्र देवनारायण, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम मढ़ा खुर्द कलां, थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत के रूप में की।
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कांट पुलिस टीम ने ग्राम जमौर के पास रात करीब 10:30 बजे अभिषेक वर्मा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभिषेक वर्मा उर्फ छोटू पुत्र देवनारायण, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम मढ़ा खुर्द कलां, थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत।
पुलिस टीम
- उ0नि0 ब्रजेश कुमार, थाना कांट
- का0 सोनू कुमार, थाना कांट
मामले में दर्ज अभियोग: मु0अ0सं0 379/2026, धारा 281/125(a)/125(b)/106(1) बीएनएस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर।

