हसनगंज में विधायक बृजेश कुमार रावत के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को हसनगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व हसनगंज विधायक बृजेश कुमार रावत ने किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कस्बा हसनगंज से हुआ। यात्रा तहसील एवं थाना क्षेत्र से होते हुए मोहान क्षेत्र की ओर आगे बढ़ी। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया।

इस अवसर पर विधायक बृजेश कुमार रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराकर हम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

आप देख रहे हैं सच की आवाज वेब न्यूज़ — डिजिटल भारत की नई आवाज।
वरिष्ठ पत्रकार बालकिशन यादव की खास रिपोर्ट, हसनगंज क्षेत्र।

Previous Post Next Post