विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक एवं जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 16 अगस्त तक झांसी में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के विषय को लेकर संगठन द्वारा आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की जानकारी दी गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम सभा स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को ग्राम सभा स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post