कांट पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 12 अगस्त। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांट पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को शाम 6:36 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना कांट क्षेत्र के ग्राम नौगवां जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान मोहन पुत्र अंगद, निवासी ग्राम लक्ष्मणापुर, थाना सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना कांट में मु0अ0सं0 378/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक शुभम कुमार, थाना कांट
  • कांस्टेबल 2143 शुभम कुमार, थाना कांट

बरामदगी: 01 तमंचा .315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस .315 बोर।

Previous Post Next Post