स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 10 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके।

