लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राय सिंह के लखनऊ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राय सिंह ने पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित एवं किसानहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन 

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगा।

विज्ञापन 

जय राष्ट्रीय लोक दल!
जय जयंत चौधरी!

आप देख रहे हैं सच की आवाज वेब न्यूज़ — डिजिटल भारत की नई आवाज।
वरिष्ठ पत्रकार बाल किशन यादव की खास रिपोर्ट।

Previous Post Next Post