स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। थाना सदर बाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मु.अ.सं. 303/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बहला-फुसलाकर भगाने, शारीरिक संबंध बनाने, धोखाधड़ी, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर सुधांशु त्रिवेदी पुत्र सत्यप्रकाश त्रिवेदी, निवासी मोहल्ला रामनगर, थाना पुवायाँ, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:20 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार के सामने चाय की दुकान से अभियुक्त सुधांशु त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह उक्त मुकदमे में वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, कांस्टेबल बिट्टू कुमार एवं कांस्टेबल अंकित कुमार थाना सदर बाजार शामिल रहे।
