भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का निधन, शोक की लहर

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

वीरेंद्र पाल सिंह यादव लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ॐ शांति। शांति। शांति। 🙏


Previous Post Next Post