स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 अगस्त। थाना कांट क्षेत्र के ग्राम जरावन में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने क्षेत्राधिकारी सदर के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है।
श्रेणी
शाहजहांपुर
