जमुका फ्लाईओवर पर कार ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। दिनांक 13 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जमुका फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना की सूचना पीआरवी-8384 के माध्यम से पुलिस को मिली।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार कार संख्या UP27BL7148 लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक संख्या UP38AT2598 को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक में जा टकराई।

हादसे में कार चालक कलविन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम दमदौर, थाना रोजा, शाहजहाँपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहाँपुर भेजा गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post