वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन पर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने जताया शोक


अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पारित किया शोक प्रस्ताव

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 12 अगस्त। सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहाँपुर की शोक सभा बुधवार को राजीव सभागार में अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा का संचालन महासचिव नन्द किशोर (राजेश अवस्थी) एडवोकेट ने किया।

शोक सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समाजसेवी वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में पारित शोक प्रस्ताव में कहा गया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहाँपुर दिवंगत वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन पर गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करती है। अधिवक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

अंत्येष्टि में शामिल होंगे अधिवक्ता

शोक सभा के उपरांत सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा वीरेंद्र पाल सिंह यादव की अंत्येष्टि में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इसी के चलते अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में कोई न्यायिक कार्य नहीं करने की घोषणा की।

शोक प्रस्ताव की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए जनपद न्यायाधीश, एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम, सहायक श्रमायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।

सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहाँपुर की ओर से महासचिव नन्द किशोर (राजेश अवस्थी) ने शोक प्रस्ताव जारी किया।

Previous Post Next Post