स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना कटरा पुलिस बल के साथ थाना कटरा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
श्रेणी
शाहजहांपुर
