ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
12 सितंबर को 75 जिलों में एक साथ प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर बलरामपुर में हुई बैठक
बलरामपुर। कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के क्रम में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आगामी 12 सितंबर को 75 जिलों में एक साथ प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में बलरामपुर स्थित जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित कर शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने किया। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से राय-मशविरा करते हुए शोभायात्रा को व्यापक रूप देने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवनलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी, जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह, जिला संगठन मंत्री सुग्रीव कश्यप, जिला मंत्री राधेश्याम कौशल, जिला मंत्री बब्बू चौरसिया, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समर श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने बलरामपुर जिले के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में वेद प्रकाश जायसवाल, जनक जायसवाल, तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष भोला सरोज, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप यादव, जिला कार्यालय प्रभारी संतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा समेत बलरामपुर ब्लॉक कार्यकारिणी के विश्वनाथ गिरी, संजय गुप्ता, राजू जायसवाल, नंदलाल विश्वकर्मा, बृजेश सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
