स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 14 अगस्त। थाना खुदागंज पुलिस ने स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को देवहा नदी के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज में मु0अ0सं0 193/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में अभियुक्त पर वादी की पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था।
विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
मुकदमे में वांछित चल रहे दिनेश पुत्र धनवीर, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम भरतापुर, थाना खुदागंज, को पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे थाना खुदागंज की ओर से मझिला रोड पर देवहा नदी के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 193/26, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 घनश्याम बहादुर
- रि0का0 रोहित पांचाल
- रि0का0 अंकित कुमार
