स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 17 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जांच कर जियो टैग फोटो सहित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता से संवाद एवं उसकी संतुष्टि के आधार पर किया जाए, ताकि समस्या का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर प्रभात कुमार राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
