स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 11 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने दो वर्षीय मासूम की मौत के मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को मोहल्ला अजीजगंज निवासी रजनीश पुत्र स्वर्गीय कालीचरन ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया कि मिथुन पुत्र महेश निवासी मोहल्ला अजीजगंज ने उनके दो वर्षीय पुत्र कार्तिक को जानबूझकर मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 269/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस नामजद अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर चांदापुर मोड़ से गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चांदापुर मोड़ के पास करीब दोपहर 1:30 बजे नामजद अभियुक्त मिथुन पुत्र महेश, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी मोहल्ला अजीजगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहसिन अली एवं रिजर्व कांस्टेबल राहुल कुमार, थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर शामिल रहे।
