स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस लगातार भ्रमण एवं चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने थाना परशुरामपुरी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की तथा दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली।
क्षेत्राधिकारी ने आमजन से रक्षाबंधन पर्व को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
🚦 यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर
भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पुलिस बल को प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने देने तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, शांति और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
