जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
सिसेंडी के पास हादसे से मचा हड़कंप, कुछ देर यातायात प्रभावित
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मोहनलालगंज-उन्नाव रोड स्थित सिसेंडी के पास गुरुवार दोपहर सोलर पैनल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे सोलर पैनल सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे सामान को हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की गई। ट्रक पलटने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्था बनाकर नियंत्रित किया।
ग्रामीणों ने चालक पर लगाया शराब के नशे में होने का आरोप
मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी और वाहन तेज रफ्तार में लहरा रहा था। हालांकि, चालक के शराब के नशे में होने की बात की पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मोहनलालगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।


