हर घर तिरंगा अभियान के तहत NDRF ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘वन्दे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा शाहजहाँपुर

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 12 अगस्त 2026। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘वन्दे मातरम्’ अभियान के सफल आयोजन के क्रम में 08वीं वाहिनी NDRF, गाजियाबाद की टीम-8(M) द्वारा शाहजहाँपुर स्थित हनुमत धाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में INSP भीम सिंह, Sub-Inspector वीरेंद्र सिंह एवं ASI धर्मेंद्र सिंह सहित NDRF के करीब 30 अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

‘वन्दे मातरम्’ के उद्घोष से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

यात्रा के दौरान NDRF जवानों ने ‘वन्दे मातरम्’ के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही आम नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

NDRF कर्मियों ने देश के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र गौरव की भावना प्रदर्शित करते हुए आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा ‘वन्दे मातरम्’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

08वीं वाहिनी NDRF, गाजियाबाद की टीम-8(M) द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा से क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और मजबूती मिली।

Previous Post Next Post