स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
परीक्षा केंद्रों और रोडवेज बस स्टैंड पर संभाली यातायात व्यवस्था, जाम से बचाव पर रहा विशेष जोर
शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। आज आयोजित UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रों एवं रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
यातायात पुलिसकर्मियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात का सुचारु संचालन, परीक्षार्थियों के सुविधाजनक आवागमन तथा अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया। परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग व्यवस्था की भी निगरानी की गई।
वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए यातायात ड्यूटी को चेक किया गया तथा तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभावी ड्यूटी करती रही, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
