स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
गृह विज्ञान में अंजू और राजनीतिशास्त्र में निखिल द्विवेदी ने हासिल की सफलता
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज की छात्रा अंजू ने गृह विज्ञान तथा छात्र निखिल द्विवेदी ने राजनीतिशास्त्र विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती सहित डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो. राकेश कुमार आजाद, कला संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. अंजू अग्निहोत्री, डॉ. नमिता शुक्ला, व्याख्या सक्सेना, सीतू शुक्ला, शिवांगी त्रिपाठी एवं प्रेरणा कश्यप ने हर्ष व्यक्त किया।
सभी ने अंजू और निखिल द्विवेदी को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रेणी
शाहजहांपुर
