🚨 गुडम्बा पुलिस की कार्रवाई: 1.170 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने अपराध की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को कथित रूप से अवैध गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 1,170 ग्राम गांजा और ₹600 नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को पुलिस टीम टेढ़ीपुलिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खोया मंडी के पीछे खाली मैदान में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरशद पुत्र स्व. जावेद, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी आदिल नगर, अहमदाबाद का पुरवा, ट्यूबवेल वाली गली, थाना गुडम्बा, लखनऊ बताया।

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके पास से 1,170 ग्राम गांजा तथा ₹600 नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी बरामद नकदी को गांजा बिक्री से प्राप्त होना बता रहा था।

मामले में मु0अ0सं0-348/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना गुडम्बा, कमिश्नरेट लखनऊ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में SHO अंजनी कुमार मिश्रा, उ0नि0 सौरव सिंह, उ0नि0 मयंक राय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नोट: उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा जारी विवरण के आधार पर है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

#LucknowNews #GudambaPolice #NDPSAct #CrimeNews #SachKiAwaazWebNews

Previous Post Next Post