ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना इंदिरानगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र अय्यूब (55 वर्ष) और रमजाम पुत्र सलीम (26 वर्ष), निवासी इंदिरानगर क्षेत्र, लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों के विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन मामले में धारा 498ए, 504, 506 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
यह कार्रवाई थाना इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय कुमार नारायण के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रंजीत सिंह, कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार सहित थाना इंदिरानगर पुलिस टीम शामिल रही।
#LucknowNews #IndiraNagarPolice #PoliceAction #BreakingNews #SachKiAwaazWebNews
