17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, ‘आशीर्वाद का दीया’ और 7 दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ की तैयारियों के दिए निर्देश

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को अभियान के दौरान योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायतों और लाभार्थियों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

उन्होंने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने तथा निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

7 दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ में मौके पर होगा निस्तारण

बैठक में विकास खंड स्तर पर 7 दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि शिविरों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फॉर्म भरवाने के साथ ही पात्र लोगों के आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण कराया जाए। उन्होंने योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य (Saturation) प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया।

स्वच्छता और वृक्षारोपण में बढ़ेगी जनभागीदारी

अभियान के दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण सहित जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को भी प्रमुखता देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों को वीडियो के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन का उद्देश्य अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों को पूरी गंभीरता और प्रभावी समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए।

Previous Post Next Post