ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️
लखनऊ। यूपी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख निर्धारित कर दी गई है।
🔴 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित होगी।
🔴 16 सितंबर 2026 को PET के लिए रिजर्व-डे निर्धारित किया गया है।
🔴 PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से करीब 7 दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद निर्धारित समय पर उसे डाउनलोड कर परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
श्रेणी
लखनऊ
