फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने के आरोप में रमेश सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

स्वर्गीय भाई मनोज सिंह की वसीयत में फर्जीवाड़े का आरोप, क्राइम ब्रांच कर रही थी मामले की पुनर्विवेचना

उन्नाव। शुक्लागंज निवासी रमेश सिंह, संचालक रमेश मेडिकल स्टोर, को अपने स्वर्गीय भाई मनोज सिंह की कथित फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामले में मनोज सिंह की पत्नी पूजा सिंह की तहरीर पर गंगाघाट थाने में मुकदमा संख्या 507/2024 दर्ज कराया गया था। फर्जी वसीयत से संबंधित इस मामले की पुनर्विवेचना क्राइम ब्रांच शाखा द्वारा की जा रही थी।

बताया गया है कि पुलिस ने 30 अगस्त की शाम रमेश सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद 31 अगस्त को उन्नाव न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद आरोपी को धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले में फर्जी वसीयत से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Previous Post Next Post