राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत उपलब्धि, लखनऊ नगर निगम की टीम और शहरवासियों को दी गई शुभकामनाएं
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️
लखनऊ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कराए गए सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट परफॉर्मिंग सिटीज में प्रथम स्थान मिलने पर शहरवासियों को बधाई दी गई है।
इस उपलब्धि पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल और पार्षदों की पूरी टीम को भी बधाई दी गई। कहा गया कि लखनऊ को स्वच्छता के विभिन्न इंडेक्स पर बेहतर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम की टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार कार्य कर रही है।
नगर निगम की टीम को दी बधाई
लखनऊ नगर निगम की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के प्रयासों में प्रदेश सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
अपील की गई कि लखनऊ नगर स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े सभी इंडेक्स पर इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करता रहे। इसके लिए शहरवासियों और नगर निगम की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गईं।
