बिसवां में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्मघाती कदम का कारण स्पष्ट नहीं

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️

बिसवां, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झज्जर निवासी 23 वर्षीय आदर्श पुत्र राकेश ने सोमवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, आदर्श कमरे में सोने के लिए गया था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। आदर्श फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post Next Post