ग्रेटर नोएडा में ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ का समापन, ‘केशव संवाद’ और ‘प्रेरणा विचार’ के विशेषांकों का विमोचन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️ 

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान, प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। दो दिवसीय आयोजन की केंद्रीय थीम नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान रही।

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की सनातन परंपरा और नारी की भूमिका को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि “भारत की वास्तविक चेतना उसकी सनातन परंपरा में है। अगर सनातन भारत की जीवन-दृष्टि है, तो नारी उस जीवन-दृष्टि का स्पंदन है।”

इस अवसर पर समाज तक सार्थक विमर्श पहुंचाने की वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने वाली पत्रिका ‘केशव संवाद’ के विशेषांक ‘युवा और उत्तर प्रदेश’ तथा ‘प्रेरणा विचार’ के विशेषांक ‘उत्तर प्रदेश: मातृशक्ति’ का विमोचन किया गया।

आयोजकों के अनुसार ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ में नारी सम्मान, युवा शक्ति, सामाजिक चेतना, राष्ट्र निर्माण, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल मीडिया जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के इस वैचारिक एवं संवादात्मक प्रयास के लिए प्रेरणा विमर्श से जुड़े पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

Previous Post Next Post