तिमाही कोर बैठक में आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना तैयार, जरूरतमंदों तक सेवा का दायरा बढ़ाने पर जोर
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था ‘सहयोग’ की तिमाही कोर बैठक संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में कोर सदस्यों ने समाजसेवा को और प्रभावी बनाने तथा संस्था के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में संस्था के संरक्षक एवं पूर्व ग्रुप कैप्टन, वायुसेना प्रमोद गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने संस्था के कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया।
तीन महीने में किए 22 सेवा कार्य
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन महीनों में संस्था द्वारा समाजसेवा के 22 कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आगामी तीन महीनों में अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचने और पहले से बेहतर तरीके से सेवा कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में इसी उद्देश्य को लेकर आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना और रणनीति तैयार की गई।
आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत
महासचिव सरदार हरजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने संस्था की गतिविधियों के साथ-साथ वित्तीय आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं, जिला प्रभारी विकास सक्सेना ने संस्था के विस्तार पर जोर देते हुए अधिक क्षेत्रों में सेवा गतिविधियां बढ़ाने का सुझाव दिया।
बैठक में संस्था के संस्थापक शाहनवाज खां एडवोकेट, अनिल गुप्ता प्रधान, डायरेक्टर तराना जमाल, सोमेश यादव, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, अनुराग अग्रवाल, सैयद अनवर मियां, रजनी गुप्ता, शालू यादव, नुजहत अंजुम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी, विधिक सलाहकार सफीकुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, अमरदीप सिंह खालसा, अंकुश गुप्ता, डॉ. उजमा अफजल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सचिव राजविंदर सिंह (राजा), आशीष शुक्ला, सुमन गुप्ता, ममता यादव, मोहम्मद नाजिम, डॉ. नागेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, सैयद तालिब, अनिल वर्मा, उमेश गुप्ता, नवनीत प्रकाश गुप्ता, अतुल गुप्ता, रचना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संस्था की आगामी गतिविधियों को लेकर सदस्यों में उत्साह नजर आया। 22 सेवा कार्यों के बाद अब ‘सहयोग’ ने सेवा का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का संकल्प लिया।
