लखनऊ में जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, पार्टी नेताओं ने कार्रवाई को संविधान और वक्फ एक्ट पर हमला बताया
ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️
लखनऊ, 07 सितंबर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की लखनऊ इकाई ने सोमवार को सहारनपुर में 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी और नगर अध्यक्ष हाशिम सिद्दीकी के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान सेंट्रल उपाध्यक्ष निजाम गाजी की मौजूदगी रही।
कार्रवाई को बताया संविधान और वक्फ एक्ट पर हमला
AIMIM नेताओं ने आरोप लगाया कि सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद को असंवैधानिक तरीके से गिराया गया। पार्टी की ओर से इसे संविधान और वक्फ एक्ट पर हमला बताते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मो. रईस, जिला कोषाध्यक्ष बेलाल जिलानी, सेंट्रल सचिव मो. रिजवान, जिला अध्यक्ष इंटेलेक्चुअल सेल मो. ताबिश, सुहैल मंसूरी, नगर उपाध्यक्ष छात्रसभा आरिफ मिर्जा, प्रमुख महासचिव यूपी सेंट्रल गुलनाज बानो, महिला विंग नगर अध्यक्ष कैमून निशा, जिला सचिव अब्दुल रशीद, प्रचार मंत्री मतीन अंसारी, नेता ओसामा बिन जैद सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

