ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ़ रजनीश
लखनऊ। थाना मड़ियांव एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवानंद मिश्रा की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब काटने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी चारबाग स्टेशन और आसपास यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे। गैंग यात्रियों की जेब काटकर हर महीने करीब 20 लाख रुपये की कमाई करता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.24 लाख रुपये नकद और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
श्रेणी
लखनऊ
